प्रेस विज्ञप्ति
जागरूक युवा है, परिवर्तन के वाहक
वाराणसी,बच्छाव । अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर महामना मालवीय इंटर कॉलेज में युवाओं के साथ सृजन सेवा ट्रस्ट लठियां बच्छाव वाराणसी द्वारा छात्रों के साथ *वर्तमान परिस्थिति में युवाओं की भूमिका और और जिम्मेदारी* पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में युवाओं को संविधान के मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी सामाजिक शक्ति हैं। यदि युवा संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को समझकर अपने जीवन में अपनाएं, तो सामाजिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज, नशाखोरी और लैंगिक असमानता जैसी समस्याओं के खिलाफ प्रभावी बदलाव लाया जा सकता है।
युवाओं से ग्राम सभा एवं पंचायत की बैठकों में सक्रिय भागीदारी करने, सरकारी योजनाओं एवं अपने अधिकारों की जानकारी प्राप्त करने तथा समाज में सकारात्मक नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करते हुए अफवाह और नफरत के बजाय जागरूकता एवं संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में सृजन सेवा ट्रस्ट से प्रियंका, बिंदु कुमारी, नेहा की भागीदारी रही।






