Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
ओ0पी0डी0 में शिथिलता बरतने वाले डाॅक्टर को स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश
सोनभद्र(विनोद मिश्र)
जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति  शासी निकाय की बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य व सब सेन्टर पर हो रही डिलेवरी के प्रगति की समीक्षा की तो म्योरपुर सी0एच0सी0 क्षेत्र के अन्तर्गत सब सेन्टर पर डिलेवरी की संख्या कम पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने ए0सी0एम0ओ0 व सी0एच0सी0 अधीक्षक म्योरपुर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दियें, इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि डिलेवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टरों पर ही हो, जिससे कि प्रसव के दौरान महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़ें, इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी व डी0पी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व सब सेन्टरों पर मानक के अनुरूप ए0एन0एम0 की तैनाती सुनिश्चित की जाये, जिन सब सेन्टरों पर पानी, बिजली आदि से सम्बन्धित समस्या हो, उसका शीघ्र ही निराकरण कराया जाये, इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे गोल्डेन कार्ड के प्रगति की समीक्षा की और कहा कि स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत राज विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए गोल्डेन कार्ड बनाने के कार्य में तेजी लायें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की जाॅच एवं नियमित टीकाकरण, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की, इस दौरान जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर, ओ0पी0डी0 के माध्यम से डाॅक्टरों द्वारा मरीजों को देखे जाने के सम्बन्ध में भी जानकारी ली, तो यह तथ्य में संज्ञान में आया कि कई डाॅक्टरों द्वारा एक माह में 1 हजार से भी कम मरीजों की ओ0पी0डी0 की गयी है, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में जिन डाॅक्टरों द्वारा एक माह में 1 हजार से कम ओ0पी0डी0 की गयी है, उन सभी डाॅक्टरों से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाये। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 आर0जी0 यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir