Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

जौनपुर/खुटहन क्षेत्र के ग्राम विकास इंटर कॉलेज के बगल मैदान में सामूहिक विवाह मे 17 जोड़ो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमे खाई।

जौनपुर/खुटहन क्षेत्र के ग्राम विकास इंटर कॉलेज के बगल मैदान में सामूहिक विवाह मे 17 जोड़ो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमे खाई।

 

जौनपुर/खुटहन क्षेत्र के ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान में आज रविवार को स्व सवधूराम साहू व पूर्व प्रमुख स्व अशोक यादव की स्मृति में वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह मे 17 जोड़ो ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर सात जन्मो तक साथ निभाने की कसमे खाई। सभी जोड़ो का जयमाल के बाद पंडित अमरनाथ मिश्रा ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ बिधिवत पाणिग्रहण कराया। संस्था के द्वारा कन्या को गृहस्थी का सामान देकर बिदा किया गया। विवाह स्थल से रथ पर सवार सभी जोड़ो की एक साथ बारात निकाली गई। आगे आगे हाथी घोड़े चल रहे थे। डीजे की धुन पर नाचते गाते आतिशबाजी करते बाराती पूरे कस्बे का भ्रमण के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे। जहाँ पहले से मौजूद वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद बारातियो की आवभगत की गई। सभी जोड़ो के लिए बनाए गये अलग अलग मंडप में उन्हें बिठाकर वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराया गया। संस्था के द्वारा  सभी नव वर वधुओ को बेड, बिस्तर, बर्तन, गहने आदि गृहस्थी का सामान देकर बिदा किया गया। बिदाई की बेला पर जहाँ बधू पक्ष की आंखें छलक पड़ी। वहीं वर पक्ष के लोगों में परिवार में एक सदस्य के बढ़ने की खुशी छायी रही। बतौर मुख्य अतिथि निदेशक ग्राम विकास बैंक उत्तर प्रदेश श्रीमती रंजना श्रीवास्तव ने कहा कि दहेज जैसी कुरीति को रोकने में सामूहिक विवाह सबसे बेहतरीन ब्यवस्था है। इसको लेकर समाज के हर वर्ग को आगे आने की जरुरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ओम प्रकाश जयसवाल ने दहेज को समाज के लिए अभिषाप बताया। समारोह को अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार साहू, अधिशासी अधिकारी विजय बहादुर यादव, राधा बल्लभ इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शशी यादव, गांधी मोतीलाल गुप्त, अनिल कुमार गुप्ता, पवन गुप्त आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर नरेंद्र यादव, जितेंद्र कुमार जीतू, शिव कुमार गुप्ता, सुबाष गुप्ता, सुनील कुमार, नन्हे गुप्त, रोशन, रामसागर, सुनील अग्रहरि आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता चंद्रशेन गुप्त तथा संचालन धर्मचंद्र गुप्ता ने किया। आयोजक महेन्द्र साहू ने आगतो का स्वागत और दिनेश गुप्ता ने आभार प्रकट किया।  जिनमें सामूहिक विवाह में भाग लेने वालों का निम्न विवरण है

*शैलेंद्र गौतम पुत्र पारसनाथ शाहमऊ खुटहन संग शांति देवी पुत्री खिलाड़ी परशुरामपुर जौनपुर।*

आनद कुमार पुत्र राम गरीब चकलौतीपुर जौनपुर संग हिता पुत्री राज बहादुर जहरउद्दीनपुर जौनपुर।

रिंकू पुत्र राजनाथ, मोहम्मदपुर जौनपुर, संग आरती पुत्री राधेश्याम खेरवा आजमगढ़।

सोनू पुत्र वेचई परकौली अंबेडकर, रीवा पुत्री संतराम चेतरहा जौनपुर।

सुजीत कुमार पुत्र राजेंद्र बड़ा गांव जौनपुर, संग काजल गौतम पुत्री संतलाल गौतम डीहिया जौनपुर।

सूरज कुमार पुत्र भगवतीदीन बड़ासरा जौनपुर, संघ राधिका पुत्री सदानंद गभीरन जौनपुर।

लक्ष्मी शंकर पुत्र सुभाष ताखा शाहगंज संग बबीता पुत्री बलराम धुधुरी आजमगढ़ ।

धर्मेंद्र कुमार गौतम राजकुमार करीमपुर जौनपुर, संग रेखा पुत्री रामजीयावन शहाबुद्दीनपुर सुल्तानपुर।

अनेक कुमार पुत्र दयाराम हितम पट्टी नरेंद्रपुर जौनपुर,शिम्या कुमारी पुत्री हरिराम अहरापुर जौनपुर।

अजय कुमार पुत्र फुल चंद्र जगजीवनपट्टी,घनश्यामपुर जौनपुर। संग चंद्रावती पुत्री मटरु राम मोहम्मदपुर जौनपुर।

रासुत गौतम पुत्र हिल्टू रानीपुर जौनपुर। संग अर्चना पुत्री अशोक कुमार  करंजकला जौनपुर।

अजय कुमार पुत्र जसवंत हैदरपुर जौनपुर, संग  आरती पुत्री विनोद कुमार टिकरीकला जौनपुर।

सुजीत कुमार पुत्र जिलेदार मीरापुर नौली जौनपुर संग कंचन पुत्री केशव प्रसाद जौनपुर।

दिनेश कुमार पुत्र मेवालाल सबरहद जौनपुर संग कंचना पुत्री सुनील कुमार खुटहन जौनपुर।*

*अंकित कुमार पुत्र नंदलाल अद्रिका पवई आजमगढ़, जीला पुत्री आल्हा शेखपुर आसफ गढ़ जौनपुर

अंकित कुमार पुत्र भगवानदास शहाबुद्दीनपुर, सुल्तानपुर, संग प्रीति पुत्री ओम प्रकाश करीमपुर अढनपुरपुर जौनपुर

हरि गोविंद पुत्र राम वीर सिंह पेरावहा इटावा, संग  लालती पुत्री मुल्लूर भोलूपुर बदलापुर जौनपुर।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir