Friday, August 21, 2026

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

राजातालाब-राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हाईवे पर सोमवार की सुबह लगभग 6 बजे राजातालाब से मोहनसराय के तरफ जा रही ट्रक की चपेट में आने से पल्सर बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर राजातालाब थाना प्रभारी राम आशीष मौके पर पहुंच कर उक्त दोनों शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब थाना प्रभारी रामआशीष ने बताया कि मृतक के पाकेट से मिले आधार कार्ड से एक मृतक की पहचान मोनू चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी रैपुरा आशापुर थाना सारनाथ के रूप में शिनाख्त हुई।तथा दूसरा मृतक ब्यक्ति का शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाया है। एक्सीडेंट के बाद ट्रक फरार हो गया। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे पर नो एंट्री के कारण लंबी कतार में खड़ी ट्रको की वजह से घटना घटी। बाइक सवार भी राजातालाब की तरफ से मोहनसराय की तरफ जा रहा था।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir