Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

डायल 112 की पीआरवी में घुसा सांप, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

डायल 112 की पीआरवी में घुसा सांप, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

चिरईगांव, वाराणसी: चिरईगांव के जाल्हूपुर बाजार में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात डायल 112 पुलिस की पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) में एक सांप घुस गया। सांप को देखते ही वाहन में सवार पुलिसकर्मी तुरंत कूदकर बाहर भागे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

जानकारी के अनुसार, डायल 112 की यह पीआरवी कुछ दिन पहले टायर खराब होने के कारण चौकी पर खड़ी थी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने जब वाहन की जांच की, तो उन्हें अंदर सांप दिखाई दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया। दो सपेरों को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर वाहन को अच्छी तरह से खंगाला। हालांकि, काफी देर तक तलाशी के बाद भी सांप का कहीं पता नहीं चला।

 

इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वाहन का टायर खराब होने के कारण वह चौकी पर खड़ा था, जिसमें कर्मियों ने सांप देखा। सांप दिखाई देने के बाद पुलिसकर्मियों ने सतर्कता बरती और वाहन को पूरी तरह से खाली कराया गया, लेकिन बाद में सपेरों को भी सांप नहीं मिला। इस घटना के कारण जाल्हूपुर बाजार में कुछ देर के लिए कौतूहल का माहौल बना रहा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir