Sunday, September 6, 2026

डॉ. जयंत कुमार ने मिर्जापुर का आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी का पद भार संभाला

 

ऋषियों, मुनियों और यूनानियों द्वारा विकसित चिकित्सा विज्ञान में जहाँ आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति को केवल भारत ही बल्कि आज दुनिया के अनेक देश भी अपना रहे हैं, वहीं हमारी उत्तर प्रदेश सरकार भी आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने में लगी है I

इसका उदाहरण है कि, मिर्जापुर के गरीबों की स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर वृद्धि करने के उद्देश्य से प्रयास रत यहाँ के जन प्रतिनिधियों के आवाज पर डॉ.जयंत कुमार का गाजीपुर से यहाँ आना I

विदित हो की इस चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवा से प्रसिद्धि और पहचान बना चुके डॉ. जयंत कुमार गाजीपुर से स्थानांतरित होकर मिर्जापुर जनपद का आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी का पदभार विगत सप्ताह संभाल लिये हैं I

मिर्जापुर में इस पद पर वर्षों से उचित सेवा न मिलने की शिकायतों के मिलते रहने से उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के जनहित में लिए गए इस निर्णय से जनपद वासियों में खुशी की लहर व्याप्त है I

सभी जनपदवासी डॉ. जयंत कुमार से अच्छी सेवाओं की अपेक्षा करते हुए, उनके इस गरिमामय पदभार ग्रहण करने के लिए हृदय से बधाई एवं शुभ कामनाएं देते हैं I

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir