Friday, August 21, 2026

डोनाल्ड ट्रंप ने हार्मुज का तेल लगाकर किया धुरंधर हास्य महोत्सव का शुभारंभ-

रिपोर्ट – राजेश मिश्रा 

वाराणसी 

 

डोनाल्ड ट्रंप ने हार्मुज का तेल लगाकर किया धुरंधर हास्य महोत्सव का शुभारंभ-

 

वाराणसी मां गंगा के पावन तट अस्सी घाट पर 21 वें धुरंधर हास्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रंप का स्वागत हार्मुज का तेल और यू.जी.सी. (अंदर गारमेंट कंपनी) का लंगोटा देकर संस्था वसुधैव कुटुंबकम् ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ नागेश शांडिल्य एवं सह संयोजक रुद्र नाथ त्रिपाठी पुंज ने बताया कि मुख्य अतिथि डोनाल्ड ट्रंप की इजाजत के बिना कोई कवि काव्य पाठ नहीं कर सकेगा। सब कुछ ट्रंप की मर्जी से होगा। मुंह बंद रखने के लिए कवियों एवं अतिथियों को ताले दिए गए। इस अवसर पर कठपुतली कलाकार मिथिलेश दूबे ने सामाजिक विसंगतियों पर कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किए। इस अवसर हास्य कवियों मुख्य रूप से दिनेश देहाती, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, बदरी विशाल, राम नरेश नरेश, धर्म प्रकाश मिश्र, योगेश चौहान, सतीश सागर, डॉ जय प्रकाश मिश्र ने एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत कर उपस्थित जन समुदाय को लोट पोट कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कवि नागेश शांडिल्य ने किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय, विजय शेखर उपाध्याय, विनय मिश्र, निकिता सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir