
तहसील चकिया के इलिया में गरजा बुलडोजर: तहसीलदार देवेंद्र यादव का महा-एक्शन, 25 साल पुराना अवैध कब्जा जमींदोज!
चकिया (चंदौली)। जनपद चंदौली के चकिया तहसील में उत्तर प्रदेश सरकार के ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का बड़ा असर देखने को मिला है। जिलाधिकारी के कड़े रुख और सख्त आदेश मिलते ही चकिया तहसीलदार देवेंद्र यादव पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए। भारी पुलिस बल और राजस्व टीम की फौज के साथ तहसीलदार ने इलिया कस्बा में बरसों से जमे भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारकों की कमर तोड़ कर रख दी।
भारी फोर्स के साथ ‘सिंघम’ स्टाइल में उतरे अफसर
कार्रवाई इतनी गोपनीय और अचानक थी कि अवैध कब्जाधारकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जिलाधिकारी का ग्रीन सिग्नल मिलते ही तहसीलदार देवेंद्र यादव के नेतृत्व में:
25 लेखपालों की महा-टीम,
5 राजस्व निरीक्षक,
नायब तहसीलदार आरिफ और आलोक,
और कई थानों की भारी पुलिस बल ने एक साथ इलिया कस्बा में धावा बोल दिया।
25 साल पुराना ‘अवैध किला’ ढहा, अमृत सरोवर मार्ग हुआ मुक्त
प्रशासन के इस बड़े प्रहार से इलिया कस्बा में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर 25 साल से भी अधिक पुराने अवैध कब्जे को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया और सरकारी जमीन को पूरी तरह बेदखल कराया। यह अवैध कब्जा ‘अमृत सरोवर मार्ग’ में रोड़ा बना हुआ था, जिसे गलत तरीके से घेरकर रखा गया था। टीम ने रास्ता साफ कराकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी है।
अवैध ‘मीट व्यापार’ पर भी चला हंटर
प्रशासन की यह कार्रवाई सिर्फ जमीन खाली कराने तक ही सीमित नहीं रही। इलिया कस्बा में लंबे समय से इन-लीगल (अवैध) तरीके से चलाए जा रहे मीट व्यापार पर भी अधिकारियों ने कड़ा शिकंजा कसा। नियमों को ताक पर रखकर चलाए जा रहे इस अवैध कारोबार को मौके पर ही पूरी तरह से बंद करा दिया गया और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई।
तहसीलदार देवेंद्र यादव की दो टूक चेतावनी:
“सरकारी जमीनों और रास्तों पर अवैध कब्जा करने वाले सुधर जाएं। मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के सख्त निर्देश हैं कि जनहित के कार्यों में बाधा डालने वाले और अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”
इलाके में मचा हड़कंप, जनता ने की तारीफ
तहसीलदार के इस रौद्र रूप और महा-अभियान को देखकर जहां अवैध कारोबारियों और भू-माफियाओं के पसीने छूट गए, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जो रास्ता बरसों से बंद था, उसे प्रशासन ने चंद घंटों में ही मुक्त करा दिया।
– ब्यूरो रिपोर्ट, [up 18 news Live]
पत्रकार पीयूष मिश्रा की कलम से






