Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

तहसीलदार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गरीब बच्चो को गोंद मे लेकर दिया तोहफा

 

चन्दौली चकिया तहसील के तहसीलदार देवेंद्र यादव ने दीपावली के पुर्व बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सिकठिया गांव मे दिवाली का त्योहार मनाया।जिसकी चर्चा जोरो से है। चकिया तहसील के ग्राम सभा चितौड़ी के राजस्व ग्राम सिकठिया के लोगो के साथ डीह बाबा मंदिर पर राहत पैकेट वितरीत किया जिसमे तहसीलदार ने बच्चो को गोंद मे उठा कर उन्हे दिपावली का गिफ्ट दिया।

गिफ्ट पैकेट मे कैंडल फुलझड़ी और मिठाई का पैकेट के साथ टाफी भी रहा, विशेष रूप से, 4 कुंतल लड्डू, 400 पैकेट कैंडल और 400 पैकेट फुलझड़ी के साथ दिव्यांगों को नए कपड़े भी वितरित किये।

अभी कुछ दिन पहले चंदौली जिले में भीषण बाढ़ से कई गांव प्रभावित हुए थे जिसमे सिकठिया गांव ज्यादा प्रभावित रहा जहा 109 मकान को क्षति हुई थी। और सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बाद हुआ था। जिसका जिला से चकिया तहसील बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेट उपलब्ध कराया जा रहा है। वही प्रभावित लोगो को पक्के आवास के लिये विस्तृत रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री आशीष पाठक, प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव, गौरिहार प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र बहादुर सिंह, भावपुर प्रधान राजेश सिंह पटेल, लेखपाल होरीलाल, पूर्व प्रधान करमुआ राजकुमार मौर्य, विजय राजभर, छोटेलाल राजभर, अजय पाठक, अमित पाठक, सिद्धार्थ दुबे सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट:परीक्षित उपाध्याय

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir