
तीज के रंग में रंगा टीचर्स क्लब का ग्रैंड तीज पार्टी 2026
वाराणसी, टीचर्स क्लब के तत्वावधान में बुधवार को दि एलेगेंस होटल, डीएलडब्ल्यू में ग्रैंड तीज पार्टी 2026 का भव्य आयोजन किया गया। सावन के उल्लास और तीज की पारंपरिक खुशियों से सराबोर इस लेडीज ओनली कार्यक्रम में शिक्षिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह रहीं। क्लब की फाउंडर छवि अग्रवाल के संयोजन में आयोजित समारोह में डीजे म्यूजिक, स्वादिष्ट व्यंजन, फन गेम्स, डांस परफॉर्मेंस और लकी सरप्राइज सहित विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे।
मनीषी श्रीवास्तव बनीं तीज क्वीन 2026
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतिभागियों ने शानदार नृत्य और रैंपवॉक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मीना अग्रवाल, मुस्कान देवांशी और प्रिया श्रीवास्तव शामिल रहीं। निर्णायकों ने मनीषी श्रीवास्तव को तीज क्वीन 2026 चुना, जबकि दीप्ति कुशवाहा फर्स्ट रनर अप रहीं।
मनीषा रानी ने जीता सोलो डांस का प्रथम पुरस्कार





