Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मुगलसराय–चकिया मार्ग जाम

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया मुगलसराय–चकिया मार्ग जाम

चंदौली।

मुगलसराय–चकिया मार्ग पर नरहरपुर गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, इसके बाद यातायात बहाल हो सका।

जानकारी के अनुसार, नरहरपुर गांव निवासी आरव उर्फ लक्की (12 वर्ष) रविवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था। जैसे ही वह नरहरपुर के पास मुगलसराय–चकिया मार्ग पर पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। किशोर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुगलसराय–चकिया मार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद बबुरी थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात को बहाल कराया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

इधर, हादसे के बाद मृतक किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir