आशीष मोदनवाल पत्रकार
वाराणसी – थाना कपसेठी क्षेत्रान्तर्गत कालिकाधाम पीजी कॉलेज, सेवापुरी, वाराणसी में आयोजित उ0प्र0 संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थी श्रेया भारती पुत्री अनिल कुमार भारती, निवासी बाबूपुरवा कॉलोनी, किदवईनगर, कानपुर के स्थान पर अभियुक्ता तनिषा कुमारी पुत्री राजेन्द्र सिंह, निवासी थाना रोह, जिला नवादा (बिहार) द्वारा कूटरचित प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं संपादित फोटो के माध्यम से फर्जी तरीके से परीक्षा देने का प्रयास किया गया।
इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापक प्रो० अनिकेश कुमार सिंह द्वारा संदिग्ध अभ्यर्थी को थाना कपसेठी लाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कपसेठी पर मु0अ0सं0 0076/2026, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं 7/13(3),8/13(5) उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 01.06.2026 को अभियुक्ता तनिषा कुमारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।
*प्रकरण में वास्तविक अभ्यर्थी श्रेया भारती की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 को थाना कपसेठी की गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्ता श्रेया भारती को पूरादलेल अल्लापुर प्रयागराज से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*पूछताछ का विवरण (अभ्यर्थी श्रेया भारती)*
पूछताछ में अभियुक्ता श्रेया भारती ने बताया कि उसने अपनी सहेली प्रीति के माध्यम से रोशन नामक व्यक्ति से संपर्क किया था। रोशन ने उसके स्थान पर किसी अन्य महिला से परीक्षा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उसने अपना आधार कार्ड, प्रवेश पत्र एवं फोटो रोशन को उपलब्ध करा दिए थे, जिनका उपयोग कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। रोशन द्वारा परीक्षा की पूरी व्यवस्था की गई तथा उसके स्थान पर तनिषा कुमारी को परीक्षा देने वाराणसी भेजा गया। पूछताछ में अभियुक्ता ने स्वीकार किया कि वह इस योजना से अवगत थी तथा अपनी जगह दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलाने के लिए सहमत थी। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में आवश्यक पूछताछ एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*
• श्रेया भारती पुत्री अनिल कुमार भारती, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी 35/2, बाबूपुरवा कॉलोनी, पुराना सेंट्रल, किदवई नगर, जनपद कानपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 विकास कुमार, थानाध्यक्ष, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 मधुसूदन त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कालिका बाजार थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उ0नि0 रोहित दुबे, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. आरक्षी अभय कुमार गौड़, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. म0आर0 मीरा कुमारी, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. म0आर0 प्रीति गौतम, थाना कपसेठी, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त,
गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी






