Thursday, August 20, 2026

थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

आशीष मोदनवाल पत्रकार

 

 

 

 

थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को भगाने में सहयोग करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

आज दिनांक 21.07.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अनेई से राजापुर जाने वाले मार्ग के पास से मु0अ0सं0 0247/2026, धारा 61(2)(a) सहपठित 137(2), 87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त शैलेश पुत्र राजेश, निवासी ग्राम पुराजीवनपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 18 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अपहृता को बहला-फुसलाकर भगाने में मुख्य अभियुक्त का सहयोगी था। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

उल्लेखनीय है कि दिनांक 29.06.2026 को थाना बड़ागांव क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में परिजनों की तहरीर पर थाना बड़ागांव में मु0अ0सं0 0247/2026, धारा 61(2)(a) सहपठित 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि रोशन पुत्र राजेश पटेल निवासी महंगूपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाया गया था तथा अभियुक्त शैलेश ने इस घटना में सक्रिय सहयोग किया था।

 

*पूछताछ का विवरणः-*

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपहृता को पहले से जानता था तथा उसका मित्र रोशन और अपहृता एक-दूसरे से प्रेम करते थे। रोशन के कहने पर वह दिनांक 29.06.2026 को अपहृता को साधोगंज बाजार से लेकर बड़ागांव पहुंचा, जहां से तीनों सूरत गए। बाद में वह अहमदाबाद चला गया जबकि रोशन अपहृता को लेकर मुंबई चला गया। आज रिश्तेदार के यहां जाते समय वह पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*

• शैलेश पुत्र राजेश, निवासी ग्राम पुराजीवनपुर, थाना नेवढ़िया, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 18 वर्ष।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*

• म0उ0नि0 गोल्डी, चौकी प्रभारी साधोगंज, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी

• हे0का0 शिवबहादुर, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी

• म0का0 शीलम, थाना बड़ागांव, कमिश्नरेट वाराणसी

 

सोशल मीडिया सेल

पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन

कमिश्नरेट वाराणसी

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir