आशीष मोदनवाल पत्रकार
थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा सौरभ सिंह की हत्या के प्रकरण में नामजद वांछित अभियुक्त बबलू सिंह गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल बरामद।
दिनांक 02.07.2026 को थाना सिंधोरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझांवा में पट्टीदारों के मध्य आपसी रंजिश एवं जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद के दौरान सौरभ सिंह पुत्र सर्वेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सिंधोरा पर मु०अ०सं० 126/2026, धारा 3(5)/103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियुक्तगण बबलू सिंह, रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह, गोलू सिंह एवं हरिओम सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 03.07.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मुकदमे में नामजद एवं वांछित अभियुक्तगण रिशु सिंह, देवी सिंह, राजेश सिंह एवं गोलू सिंह को गिरफ्तार किया गया था।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.07.2026 को थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में नामजद एवं वांछित अभियुक्त बबलू सिंह पुत्र देवी सिंह, निवासी ग्राम मझांवा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल बरामद की गई है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना में सम्मिलित अन्य नामजद फरार अभियुक्त हरिओम सिंह की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :*
1. बबलू सिंह पुत्र देवी सिंह, निवासी ग्राम मझांवा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
*बरामदगी का विवरण :*
– घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल।
*गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित अभियुक्त :*
1. हरिओम सिंह पुत्र दिनानाथ सिंह, निवासी ग्राम मझांवा, थाना सिंधोरा, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी





