Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

दिव्यांग जनों को रोजगार देने हेतु काशी में आयोजित होगा बृहद मंडलीय दिव्यांग जन रोजगार मेला…

दिव्यांग जनों को रोजगार देने हेतु
काशी में आयोजित होगा बृहद मंडलीय दिव्यांग जन रोजगार मेला…
माननीय प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दिव्यांग जनों को रोजगार देने हेतु सार्थक पहल की गई है जिसके अंतर्गत भारत सरकार द्धारा संचलित दिव्यांग जनों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर कानपुर , क्षेत्रीय
सेवायोजन कार्यालय वाराणसी, दिव्यांग जनों को आत्म निर्भर बनाने हेतु कार्यरत संस्था जन विकास समिति वाराणसी, दिव्यांग जनों के समग्र बिकास हेतु कार्यरत द स्पेशल एबल फाउंडेशन के संयुक्त पहल पर यह आयोजन 21 जुलाई दिन शुक्रवार को वाराणसी के भेलूपुर स्थित सी एम एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज में किया गया है जिसमें वाराणसी सहित आसपास के जिलों के दिव्यांगजन भागीदार होगे, मेले में कुल 15 से 20 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं दिव्यांग जनों को मौके पर ही उनका इंटरव्यू लेकर नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, मेला के संयोजक राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य दिव्यांग बंधु डॉ उत्तम ओझा ने बताया कि यह मेला केवल दिव्यांग जनों के लिए ही आयोजित है,केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है दिव्यांग जनों को रोजगार देने की इसी क्रम में वाराणसी में यह मेला आयोजित किया जा रहा है, इस मेले के माध्यम से दिव्यांग जनों को रोजगार देकर उनको स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाना है तथा सक्षम तथा समर्थ भारत की माननीय प्रधानमंत्री जी के सपनों को साकार करना है, मेले का उद्घाटन वाराणसी के नगर प्रमुख माननीय अशोक तिवारी जी करेंगे तथा इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माननीय सौरभ श्रीवास्तव जी ,विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ विश्वनाथ के दुबे जी उपस्थित रहेंगे
वाराणसी में दिव्यांग जनों के लिए कार्यरत सभी संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी
दिव्यांग बंधु डाक्टर उत्तम ओझा

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir