नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी से आज नई दिल्ली में अम्बरीष सिंह भोला ने आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया मुलाकात के बाद अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से हुई यह सुखद भेंट उनके लिए बेहद प्रेरणादायी रही। उनके स्नेहिल व्यक्तित्व और मार्गदर्शन से नई ऊर्जा, उत्साह एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूती मिली है।उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा और समाज के हित में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा ऐसे मार्गदर्शन से मिलती है। यह मुलाकात उनके लिए यादगार और उत्साहवर्धक रही।
संवाददाता: आशीष मोदनवाल पत्रकार


