Friday, August 21, 2026

नई सुबह एक उम्मीद द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

नई सुबह एक उम्मीद द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित
100 से अधिक लोगों का परीक्षण, चश्मा वितरण

वाराणसी।
नरिया वार्ड स्थित लाल बहादुर शिक्षण संस्थान में *”नई सुबह एक उम्मीद” सामाजिक संस्था के तत्वावधान में शाह हॉस्पिटल, रामकटोरा के सहयोग से _निःशुल्क नेत्र परीक्षण, चश्मा वितरण एवं नेत्र सुरक्षा जागरूकता शिविर_ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी सीमा अग्रवाल जी रही। शिविर का संचालन संस्था अध्यक्ष ममता जी ने किया। शाह हॉस्पिटल से डॉ. अजय मौर्या एवं उनकी टीम ने लगभग 100 लोगों का नेत्र परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क चश्मे वितरित किए ।उपस्थित सभी लोगों को जागरुक करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार जी ने बताया कि आंखों के नियमित जांच करवाने पर रोगों की समय से पहचान , दृष्टि सुरक्षा, जीवन स्तर में सुधार आदि लबों में हमें सहायता मिलती है इसीलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति तथा स्वस्थ आंखों के प्रति हमेशा हमें सतर्क और जागरूक रहना चाहिए ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि *सीमा अग्रवाल जी ने कहा कि _”नेत्र हमारे शरीर का सबसे अनमोल अंग है। समय-समय पर जांच कराना आवश्यक है।”

संस्था अध्यक्ष *ममता जी नेत्रदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि _”नेत्रदान महादान है, इससे किसी के जीवन में उजाला आ सकता है।”_ साथ ही मोबाइल-टीवी की उचित दूरी, संतुलित आहार एवं स्वच्छता के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में *विजय कुमार, मोहम्मद अनीस, करम भारती, राजश्री साहनी, रवि कुमार,रामबाबू गुप्ता नुसरत बानो , महबूब हसन ,सहित सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। कैंप के दौरान आशा यादव,आरती यादव,श्याम प्यारी, बेबी यादव, पूनम, नील सरोवर, गुदना पूजा, सनम,कांति, आरती यादव, शिवानी,नेहा भारती आदि लाभार्थियों ने अपना नेत्र परीक्षण करवाया ।

अंत में संस्था अध्यक्ष ममता जी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir