Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पाण्डेयपुर के ज्वैलर की दुकान से गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, आभूषण बरामद

पाण्डेयपुर के ज्वैलर की दुकान से गहने चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, आभूषण बरामद

 

वाराणसी। पाण्डेयपुर स्थित ए.के. ज्वेलर्स की दुकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हुई महिला को वाराणसी पुलिस आयुक्तालय के थाना कैण्ट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गए आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सर्किल कैण्ट के पर्यवेक्षण में थाना कैण्ट पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में टीम ने अभियुक्ता को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार महिला की पहचान शीला देवी (42 वर्ष) पत्नी सोनू विश्वकर्मा, निवासी सिकिया थाना नारायनपुर जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना कैण्ट में मु0अ0सं0 0036/2026 धारा 318(4)/305/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को अभियुक्ता पाण्डेयपुर स्थित ए.के. ज्वेलर्स की दुकान पर गहने खरीदने के बहाने पहुंची थी। दुकानदार द्वारा आभूषण दिखाए जाने के दौरान जब वह अन्य ग्राहक में व्यस्त हो गया, तभी महिला ने मौके का फायदा उठाकर सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई।

19 फरवरी 2026 को शाम लगभग 3:30 बजे संदिग्ध महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आवश्यक शिनाख्त और बरामदगी की कार्रवाई के बाद शाम 5:00 बजे उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्ता के पास से एक जोड़ी टप्स, एक नथिया, दो जोड़ी कान की बाली, एक जोड़ी कान की छाली, दो अंगूठियां (कुल पीली धातु वजन 16.455 ग्राम) तथा एक सफेद धातु का कड़ा (वजन 55.380 ग्राम) बरामद किया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, महिला उपनिरीक्षक आरती गोंड़, उपनिरीक्षक बलवंत कुमार एवं कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir