Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

पौधारोपण कर मनाया क्षेत्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

पौधारोपण कर मनाया क्षेत्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

राजातालाब। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के मोहन सराय चौराहा स्थित गोपाल फेमली रेस्टोरेंट पर मंगलवार को अपना दल एस पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित प्रधान एवं महासचिव मुकेश पटेल के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर एवं पौधारोपण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अपना दल एस के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल का जन्मदिन मनाया गया।जिसके दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित प्रधान एवं क्षेत्रीय महासचिव मुकेश पटेल ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उनके लंबी उम्र एवं स्वस्थ रहने की ईश्वर से कामना करते हुए जन्मदिन की हार्दिक बधाई दिए।जन्मदिवस समारोह के दौरान डॉक्टर नरेंद्र पटेल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संजीव सिंह, अमित प्रधान मुकेश पटेल मानस सिंह, सुनील पटेल, संदीप, विकास, राजन, सोनू, पंकज ,आयुष इत्यादि पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण में उपस्थित रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir