चंदौली ब्रेकिंग न्यूज़
सकलडीहा। शुक्रवार को सकलडीहा एसडीएम कुंदन राज कपूर ने अंबेडकर गली में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए साफ संदेश दिया कि अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक एक्शन से कस्बे के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
मुख्य बातें:
सकलडीहा कस्बा बाजार में अतिक्रमण की पैमाइश शुरू होते ही मचा हंगामा।
पैमाइश का स्थानीय व्यापारियों ने जोरदार विरोध किया।
विरोध की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम।
व्यापारियों को दी चेतावनी— “सरकारी कार्य में बाधा डाली तो सीधे जेल भेजे जाएंगे।”
अतिक्रमण से आए दिन बाजार में लगता है भारी जाम।
प्रशासन जल्द नोटिस जारी कर अतिक्रमण मुक्त अभियान को आगे बढ़ाएगा।
पूरा मामला सकलडीहा थाना क्षेत्र का है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर अब कस्बे में चर्चा तेज है।
*रिपोर्ट शिवम् विश्वकर्मा*






