Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बदमाशों ने महिला की हत्या करके लाश झाड़ियों में फेंका , रेप की भी आशंका

बदमाशों ने महिला की हत्या करके लाश झाड़ियों में फेंका , रेप की भी आशंका

ब्यूरो- नीरज कुमार खुटहन जौनपुर

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी गांव निवासी एक 44 वर्षीय महिला की हत्या कर बदमाशों ने लाश रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। लोगों ने देखा कि सिर पर पत्थर से वारकर घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही महिला के साथ दुराचार भी किये जाने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने लाश कब्जे में ले लिया। शुक्रवार को जानकारी होने पर गांव के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे पुलिस हांफती नजर आयी। पुलिस किसी तरह से लाश कब्जे में ले पायी।

जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपट्टी गांव निवासी महिला गुरुवार की देर शाम शौच के लिए घर से खेत की तरफ गयी थी। लगभग दो घण्टे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान होने लगे। परिवार के लोग टार्च लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ खोजने के लिए घर से निकल पड़े। लोगों ने टार्च की रोशनी में महिला को खोजना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने ढ़ाई बजे रात तक रेलवे लाइन तथा उसके आस पास काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे घने झाड़ियों में महिला की लाश देखी। उसने गांव के लोगों को सूचना दी। लाश मिलने की सूचना पर पूरा गांव जमा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला के सिर पर रेलवे लाइन के किनारे लगने वाला मीटर सूची पत्थर से वार किया गया था। उस की जीभ भी बाहर निकली थी।

घटना के बाद सीओ सिटी जितेंद्र दुबे तथा थाना प्रभारी लाइनबाजार भी पहुंच गए। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के उपरी हिस्से के कपड़े गायब थे। नीचे के कपड़े भी फटे थे। इसे देखकर दुराचार की सम्भावना जतायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। उधर हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतापुर में जौनपुर वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। जाम लगभग डेढ़ घंटे तक चला। एएसपी नगर डा. संजय कुमार ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की भी मदद घटना के खुलाशे के लिए ली जा रही है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir