Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बबुरी मार्केट में छुट्टा गौवंश की अचानक मौत, खगवा बीमारी और पॉइजन की आशंका—प्रशासन जांच में जुटा


बबुरी मार्केट में छुट्टा गौवंश की अचानक मौत, खगवा बीमारी और पॉइजन की आशंका—प्रशासन जांच में जुटा

 

चंदौली/बबुरी।

बबुरी मार्केट में आज दोपहर अचानक एक छुट्टा गौवंस की मौत से क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृत पशु सुबह तक स्वस्थ था, लेकिन अचानक उसकी मौत ने लोगों को चौंका दिया। घटना के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि मौत का कारण संदिग्ध हो सकता है।

घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक प्रभारी मिर्जापुर मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सक डॉ. आनंद से मामले की जानकारी ली। डॉ. आनंद ने बताया कि पशु की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस समय खगवा बीमारी तेजी से फैल रही है, जो कई बार अचानक पशुओं की मौत का कारण बन रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि घबराने की बजाय सतर्क रहना और अन्य पशुओं की समय पर जांच कराना सबसे जरूरी है।

घटना के बाद लक्ष्मी नारायण, जिला महामंत्री युवा मोर्चा चंदौली—हिंदू युवा वाहिनी संघ, और दिलीप केसरी, जिला अध्यक्ष गौ सेवा प्रकोष्ठ—हिंदू वाहिनी संघ भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

कुछ ही देर बाद बबुरी चौकी इंचार्ज संजीत कुमार सिंह भी स्थल पर पहुँचे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि पशु की पूरी जांच कराई जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की गहनता से जाँच होगी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि किसी द्वारा जानबूझकर ज़हर देने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता और रोष दोनों व्याप्त हैं और सभी लोग प्रशासनिक जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।

 

चंदौली बबुरी से ~ शिवम् विश्वकर्मा की रिपोर्ट 

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir