Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बलिया में चुनावी रंजिश को लेकर 8 से 10 राउंड फायरिंग, 7 लोग हिरासत में, पुलिस बल तैनात

बलिया में चुनावी रंजिश को लेकर 8 से 10 राउंड फायरिंग, 7 लोग हिरासत में, पुलिस बल तैनात

बलिया के नरही थाना के पिपरा गावं में पोलिंग बूथ बदलने को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग हुई। इससे गांव में दहशत फैल गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। बताया गया है की दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। जिसके बाद दोनों पक्ष से 7 व्यक्ति हिरासत में लिए गए हैं। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कार्यवाही हेतु CO के नेतृत्व में पुलिस टीमें बनायी गयी है।

जानकारी के मुताबिक पिपरा गावं में पोलिंग बूथ बदलने को लेकर विवाद चल रहा था । पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। शुक्रवार 1 बजे दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें बीच -बचाव करने गए समाजसेवी आकाश सिंह के पिता चंद्रभान सिंह घायल हो गए जिन्हें वाराणसी रेफर किया गया है । वही इस मामले पर आकाश सिंह का आरोप है कि मेरे घायल पिता को अस्पताल ले जा रही ऐम्बुलंस पर भी लोगों ने पथराव किया ।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में लगभग 8 से 10 राउंड हवाई फायरिंग हुई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच करने के बाद आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir