Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बाइक व ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, वृद्ध गंभीर रूप से घायल

बाइक व ट्रक की टक्कर में युवक की मौत, वृद्ध गंभीर रूप से घायल

बाइक सवार पिता पुत्र थे, 30 वर्षीय पुत्र की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल

रावर्ट्सगंज/मधुपुर (सोनभद्र)

कोतवाली थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर स्थित कम्हरियां गांव के पास जय बजरंग धर्म कांटा भारत पैट्रोलियम पंप के सामने 3:30 बजे के आसपास वाराणसी से सोनभद्र जा रहे ट्रक व बाइक सवार भी मधुपुर से अपने गांव कमरियां जा रहे थे, कि गांव में राजमार्ग पर ही दोनों में टक्कर हो गई। बाइक व ट्रक की टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। जिससे मौके पर बाइक सवार पिता पुत्र में पुत्र 30 वर्ष की मौत हो गई। तथा पिता 55 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक सोनभद्र की तरफ भाग निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राजकुमार पटेल विद्युत विभाग लोहरा में मीटर रीडर के पद पर संविदा कर्मी था। जो ग्राम कमरियां थाना रावर्ट्सगंज, सोनभद्र के निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल वृद्ध का स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर जिला अस्पताल भेजवाया गया ।

घटना की सूचना पाते ही चौकी प्रभारी सुकृत जितेंद्र कुमार सिंह तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर जा पहुंचे, तब तक ग्रामीणों ने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग जाम कर दिया था। जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी से व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों से नोकझोंक का सामना करना पड़ा। नोकझोंक चल रहा था तब तक कोतवाल रावर्ट्सगंज भी मौके पर पहुंच कर सबको समझा-बुझाकर जाम खुलवा कर मृतक लास को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजवा दिया।

Up 18 news report by Anand Prakash Tiwari/ Ajay Kumar✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir