Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बीआरसी पर ब्लॉक स्तरीय “हमारा ऑगन-हमारे बच्चे” उत्सव का हुआ आयोजन* 

*चिरईगांव*। निपुण भारत अभियान के अन्तर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित जन समुदाय को जागरूक करने हेतु ब्लॉक संसाधन केन्द्र आशापुर पर बुधवार को ब्लाक स्तरीय हमारा ऑगन, हमारे बच्चे,उत्सव का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने किया।

उद्घाटन करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि इमारत की बुलंदी उसके नीव पर निर्भर करती है।बच्चों का भविष्य ऑगनबाड़ी से ही तय होता है।

राजीव कुमार सिंह एसआरजी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षा से पहले ऑगनबाड़ी के 5-6 वर्ष के बच्चों के तीन माह का विशेष शिक्षा कार्यक्रम चलाया गया है।जिसके तहत इन बच्चों का कक्षा एक में नामांकन कराया जायेगा।इसके लिए शासन द्वारा प्राथमिक विद्यालयों में ईसीसीई एजुकेटर के रुप में एक-एक शिक्षक की नियुक्ति की गयी है।अभी कुल विकास खण्ड के बारह विद्यालयों में नियुक्त की गयी है।वह बच्चों में वाण्डर व्वाय के माध्यम से खेल के द्वारा शारिरिक, मानसिक, भावनात्मक,सामाजिक, ब, भावनात्मक, सामाजिक के साथ अंग्रेजी, गणित और हिंदी का ज्ञान कराया जायेगा।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।प्रतिभागियों को पेन,कापी देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में बीईओ प्रीति सिंह,सीडीपीओ वीके उपाध्याय, कमलेश कुमार,मनीष कुशवाहा, महेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द आदि अध्यापक उपस्थित थे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir