Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बीएलडब्ल्यू महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ किया गोल्फ कार्ट का लोकार्पण

बीएलडब्ल्यू महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने पारंपरिक पूजा अर्चना के साथ किया गोल्फ कार्ट का लोकार्पण

 

बीएलडब्ल्यू गोल्फ कोर्स को मिली नई सौगात, वरिष्ठ खिलाड़ी अरुण कुमार सिंह (भाई जी) ने भेंट की गोल्फ कार्ट

 

बुजुर्ग गोल्फ खिलाड़ियों के लिए वरदान बनी आधुनिक सुविधा

 

वाराणसी।बीएलडब्ल्यू गोल्फ क्लब को रविवार को एक नई सौगात मिली, जब क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं ख्याति प्राप्त गोल्फ खिलाड़ी अरुण कुमार सिंह उर्फ भाई ने एक अत्याधुनिक गोल्फ कार्ट क्लब को भेंट की। इस उपयोगी पहल से खासतौर पर बुजुर्ग और वरिष्ठ खिलाड़ियों को मैदान में आने-जाने में अत्यंत सहूलियत मिलेगी, जिससे उनकी सक्रियता और खेल के प्रति लगाव को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।अरुण कुमार सिंह, जिन्होंने 2017 और 2023 में “होल इन वन” जैसी दुर्लभ उपलब्धि अपने नाम की है, बीएलडब्ल्यू गोल्फ क्लब के लोकप्रिय एवं प्रेरणास्रोत सदस्य रहे हैं। उनका यह योगदान न केवल क्लब के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है, कि वे खेल को सुविधाजनक और समावेशी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

गोल्फ कार्ट का विधिवत पूजन एवं लोकार्पण बीएलडब्ल्यू के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह द्वारा पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर बरेका खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एस.के. श्रीवास्तव, महासचिव एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) सुनील कुमार, गोल्फ कैप्टन शिशिर त्यागी, मुख्य यांत्रिक सर्विस इंजीनियर नीरज जैन, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर,इलेक्ट्रिकल अनुराग गुप्ता, मुख्य सामग्री प्रबंधन अमित वर्मा,उप महाप्रबंधक अनुज कटियार, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी बहादुर प्रसाद, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहित अनेक गणमान्य अधिकारी और गोल्फ खिलाड़ी उपस्थित रहे।इस मौके पर महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह ने बरेका गोल्फ क्लब परिवार की ओर से अरुण कुमार सिंह को उनके इस प्रेरणादायी एवं सराहनीय योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir