Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

बुलंदशहर में आठ साल की मासूम को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप

शर्मनाक: बुलंदशहर में आठ साल की मासूम को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप:- बुलंदशहर में अपने भाई को बाजार से खाना देकर लौटने के दौरान आठ वर्षीय बच्ची को रास्ते में दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसे सूनसान स्थान पर ले जाकर गैंगरेप किया। बच्ची को गंभीर हालत में छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बच्ची को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।रविवार दोपहर को कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 8 वर्षीय बच्ची अपने घर से भाई को बाजार में खाना देने गई थी। भाई को खाना देकर लौटने के दौरान बच्ची को रास्ते में दो युवकों ने मुंह बंद कर अगवा कर लिया। इसके बाद बच्ची को दोनों आरोपी किसी सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए। किसी तरह बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ बच्ची को अगवा कर गैंगरेप किए जाने संबंधी तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली पुलिस द्वारा बच्ची को उपचार एवं मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों का पता लगाने के लिए चार पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीमों आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का पता लगाकर उनकी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि आरोपियों के बारे में सुराग मिल सके।शिकारपुर के कोतवाली प्रभारी ऋषिपाल शर्मा ने बताया कि बच्ची को अगवा कर गैंगरेप के मामले में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir