Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भाजपा नेता ने किया गेहूँ क्रय केंद्र का निरीक्षण

भाजपा नेता ने किया गेहूँ क्रय केंद्र का निरीक्षण
करमा (बी एन यादव )
स्थानीय सहकारी संघ करमा स्थित गेहूँ क्रय केंद्र पर एक काँटा के सहारे तीन सौ कुन्तल गेहूँ की खरीद प्रतिदिन की जा रही है ,जो पर्याप्त नहीं है । भाजपा नेता विपिन तिवारी ने सहायक निबन्धक सहकारी समिति से एक और काँटा लगा कर गेहूँ की खरीद कराये जाने की अपील की है । भाजपा नेता विपिन तिवारी ने बुधवार को क्रय केंद्र का निरीक्षण किया ।केंद्र पर उपस्थित किसानों ने धीमी गति से की जा रही गेहूँ की खरीद से परेशान नजर आ रहे थे । किसानों का आरोप था कि खुले मे गेहूँ रखकर किसान अपने बारी का इंतजार कर रहे हैं।बारिश का मौसम नजदीक आ रहा है ।ऐसी स्थिति में दूसरा काँटा लगाया जाना आवश्यक है ।
श्री तिवारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जल्दी ही दूसरा काँटा लगाया जायेगा । जरूरत पड़ने पर जिलाधिकारी से भी बात की जायेगी । केंद्र प्रभारी सुरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि केवल एक काँटा होने के चलते खरीद एक सप्ताह पिछे चल रही है । जो गेहूँ क्रय कर लिया गया है उसे सुरक्षित रखवाया दिया गया है । इस अवसर पर किसानों को किसान बीमा योजना से सम्बंधित जानकारी भी दी गयी ।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir