Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भाजपा, सपा और अपना दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की कांग्रेस के सदस्यता

भाजपा, सपा और अपना दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की कांग्रेस के सदस्यता

सोनभद्र। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के पार्टी के प्रति समर्पण और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष के उनके क्रियाकलाप से प्रभावित होकर रविवार को भाजपा, सपा और अपना दल ( यस) के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं को दुपट्टा और माला पहनाकर जिलाध्यक्ष श्री गोंड ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई।

कांग्रेस की सदस्य ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में अपना दल यस के जिला अध्यक्ष सतनारायण सिंह के भाई और भाजपा के मंडल महामंत्री तथा सपा की एक महिला नेत्री प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त इनके तमाम समर्थकों ने भी कांग्रेस की नीतियों में आस्था और विश्वास जताते हुए आज कांग्रेस की सदस्यता लेकर भाजपा, सपा और अपना दल के क्रियाकलापों पर उंगली उठाते हुए कहा कि देश का विकास और जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने में ये फिसड्डी साबित हुए और कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी तथा प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जी तथा राहुल गांधी जी किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों और आदिवासियों की समस्याओं को लेकर ना सिर्फ संघर्ष कर रहे हैं बल्कि राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए संसद से सड़क तक जन आंदोलन करने के लिए तत्परता से लगे हुए हैं। इस मौके पर श्याम सुंदर सिंह पटेल, शिवनारायण, शिव कुमारी, अरविंद सिंह, जगदीश मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, शालिग्राम कनौजिया, कमलेश ओझा, अमरेश देव पांडे, निगम मिश्रा समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TTM news से चंद्र मोहन शुक्ला की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir