Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

भारतीय ग्रामीण युवा मंडल द्वारा वृक्षारोपण कर निशुल्क शिक्षा की जानकारी दी।

भारतीय ग्रामीण युवा मंडल द्वारा वृक्षारोपण कर निशुल्क शिक्षा की जानकारी दी।

शिक्षा से ही होगा आर्थिक और मानसिक विकास:- राधा देवी

वाराणसी।
शुक्रवार को ग्रामीण युवा मंडल द्वारा वृक्षारोपण किया गया और बच्चों को निशुल्क शिक्षा की जानकारी दी गई। संस्था कि संस्थापक राधा देवी ने बताया कि हमारी संस्था विगत 6 वर्षों से गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देती आ रही है और समय-समय पर आस पास पड़ोस में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी किया जाता है। संस्था में ऐसे भी बच्चे आते हैं। जिनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है। उन बच्चों का हम चयन करके उनके शारीरिक और मानसिक ज्ञान को बढ़ाते हैं, ताकि वह अपने भविष्य और समाज का निर्माण कर सकें और पढ़ लिख कर अपने घर व गांव का नाम रोशन करें। इसमें मुख्य भूमिका गांव के युवा वर्ग लोग और संस्था के सदस्य लोगों का है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सम्मिलित सचिव सुजीत कुमार यादव ,उप सचिव रमेश कुमार , अभिषेक चौधरी ,समीर कुमार इत्यादि लोग शामिल है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir