Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 

चन्दौली ब्यूरो/ पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में आयोजित राजभाषा सप्ताह के अन्तर्गत कर्मचारियों एवं अधिकारियों की राजभाषा क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्विज प्रतियोगिता का मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से सामान्य ज्ञान की जानकारी तो होती है वहीं राजभाषा हिंदी के प्रति सभी की रूची बनी रहती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक-l श्री राकेश कुमार रौशन, अपर मंडल रेल प्रबंधक- ।। श्री अतुल कुमार सहित सभी शाखाधिकारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री गोपाल मंडल तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी श्री दिनेश चन्द्र ने किया।

UP 18 NEWS से संजय शर्मा की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir