Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, दिया धरना

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने की नारेबाजी, दिया धरना

सोनभद्र। उतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में देश प्रदेश में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं का हुजूम कांग्रेस कार्यालय से बढ़ौली चौराहा की तरफ बढ़ने लगा तभी वहां मौजूद सीओ सदर व चोपन थानाध्यक्ष ने भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेटिंग करके रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश और संघर्ष के आगे पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कार्यकर्ता बढ़ौली चौक की तरफ कुच कर वही धरने पर बैठ गए। इस बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। घंटों बाद धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता सीओ के समझाने के बाद धरना समाप्त किया।कांग्रेस के प्रदेश सचिव व जनपद प्रभारी राजन दुबे ने कहा कि देश में जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से लगातार डीजल पेट्रोल और गैस सिलेंडर के साथ ही सरसों के तेल एवं खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनता त्रस्त है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी से किसानों को कृषि कार्य में भी लागत मूल्य ज्यादा आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है वहीं उत्तर प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। वही कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर है। किसान और युवा परेशान है । केंद्र सरकार आम जनता के समस्याओं को अनसुना कर रही है जबकि सत्ता पाने के लिए बीजेपी ने कहा था कि सरकार आने पर महंगाई कम करेंगे लेकिन आज तो महंगाई कई गुना बढ़ गयी है। उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा की सरसों के तेल 200 रुपये किलो और डीजल और पेट्रोल 100 के करीब पहुंच गया है जिससे आमजनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस मौके पर अरविंद सिंह, जितेंद्र पासवान, विनोद तिवारी, विमला देवी, संगीता श्रीवास्तव, उषा चौबे, रुखसार नाज, नागेश मणि पाठक, बृजेश तिवारी, शत्रुंजय मिश्रा, नामवर कुशवाहा, दयाशंकर देव पाण्डेय, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव धीरज पांडेय, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष कौशलेश पाठक, शुभम शुक्ला, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, गोपाल स्वरूप पाठक, अमरेश देव पाण्डेय, निगम मिश्रा, रामविलास पनिका, संतोष पनिका सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir