Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

मूलभूत जीवन रक्षक कौशल विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन सी.आर.ई. कार्यक्रम सम्पन्न

मूलभूत जीवन रक्षक कौशल विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन सी.आर.ई. कार्यक्रम सम्पन्न

 

रोहनिया। समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.) खुशीपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान, नई दिल्ली के तत्वावधान में “मूलभूत जीवन रक्षक कौशल” विषय पर भारतीय पुनर्वास परिषद मान्यता प्राप्त एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन सतत पुनर्वास शिक्षा (सी.आर.ई.) कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में देशभर के पुनर्वास पेशेवरों, विशेष शिक्षकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों एवं प्रशिक्षुओं सहित लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रथम सत्र में डॉ. धनंजय देशमुख ने बेसिक लाइफ सपोर्ट की अवधारणा और महत्व पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में मानसी गौड़ ने विभिन्न आयु वर्ग एवं विशेष आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए बीएलएस के उपयोग पर चर्चा की। तृतीय सत्र में डॉ. सुरेश कुमार गामी ने आपातकाल में प्राथमिक मूल्यांकन, वायुमार्ग, श्वसन एवं रक्त संचार प्रबंधन की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई। समापन सत्र में जिग्नेश रावल ने सीपीआर का लाइव प्रदर्शन कर छाती पर दाब एवं कृत्रिम श्वसन की तकनीक बताई।कार्यक्रम का मार्गदर्शन डॉ. जितेन्द्र शर्मा ने किया। सी.आर.सी. निदेशक आशीष कुमार झा ने कहा कि यह कौशल प्रत्येक शिक्षक एवं पुनर्वास पेशेवर के लिए आवश्यक है। समावेशिता के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा में अनुवाद की व्यवस्था श्री प्रकाश साहा व समन्वय नमो नारायण पाठक ने किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir