Saturday, October 17, 2026

यूपी और एमपी के मुख्यमंत्री आज बनारस में

यूपी और एमपी के मुख्यमंत्री आज बनारस में

 

वाराणसी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचेंगे। उनके साथ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम 5:15 बजे गुवाहाटी से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर एयरपोर्ट) पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से शाम 5:40 बजे सर्किट हाउस वाराणसी जाएंगे।

 

शाम 7 बजे से वे बरेका मैदान में आयोजित तीन दिवसीय विक्रमादित्य महानाट्य मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और करीब डेढ़ घंटे तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

 

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर करीब 3:30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह कालभैरव मंदिर वाराणसी और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir