Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

यूपी में BJP जिलाध्यक्ष का नाम वॉट्सऐप पर भेजेगी:*

 

वाराणसी।”यूपी में भाजपा ने अपने जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल कर लिए हैं। जिलाध्यक्षों को इसकी जानकारी उनके वॉट्सऐप पर मिलेगी। 16 मार्च को दोपहर 1 बजे वॉट्सऐप पर PDF फाइल में जिलाध्यक्ष को नियुक्ति पत्र भेजा जाएगा। फिर दोपहर 2 बजे संगठन की बैठक में एक साथ नए जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जाएगी।
ऐसा पहली बार हो रहा है, जब पार्टी इतनी सतर्कता बरत रही है। इसीलिए पार्टी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद या विरोध रोकने के लिए सरकार के मंत्रियों को भी तैनात किया है। साथ ही जिला प्रभारियों को 15 मार्च को प्रभार वाले जिले में पहुंचकर बैठक की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

*आलाकमान से जिलाध्यक्षों की सूची को मिली हरी झंडी*

बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व से भी सूची पर हरी झंडी मिल गई है। लेकिन होली के त्योहार के कारण सूची जारी नहीं करने का फैसला लिया गया।

*दलित और महिलाओं की संख्या बढ़ेगी*

भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया- वर्तमान में अनुसूचित जाति वर्ग से 4 और महिला वर्ग से भी 4 जिलाध्यक्ष हैं। जिलाध्यक्षों की नई टीम में महिलाओं और दलितों की संख्या बढ़ेगी। लेकिन, काफी मशक्कत के बाद भी उनकी कुल संख्या 25 तक पहुंचना मुश्किल है।

*चौंकाने वाले नाम भी सामने आएंगे*

भाजपा सूत्रों ने बताया- जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में कई चौंकाने वाले नाम भी सामने आएंगे। ऐसे नेताओं को भी जिलाध्यक्ष बनाया जाएगा, जिन्होंने नामांकन तक दाखिल नहीं किया था।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने महिला और दलितों की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया था। महिला, दलित और ओबीसी जिलाध्यक्ष बढ़ाने के कारण चुनाव की पूर्व तैयारी गड़बड़ाई। नामांकन करने वालों में कोई योग्य प्रत्याशी नहीं होने के कारण आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की सहमति नए चेहरों की तलाश की गई।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir