Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

योग चला गांव की ओर , करें योग रहें निरोग।

  • योग चला गांव की ओर , करें योग रहें निरोग।

– राबर्ट्सगंज ब्लाक के तराबा गांव में पतंजलि योग समिति ने शुरू कराई योग ।

सोनभद्र((विनोद मिश्र)

राबर्ट्सगंज ब्लाक अंतर्गत तरावा गांव में रविवार को प्रातः 6:00 से 8:00 तक एक दिवसीय योग कक्षा शशिकांत तिवारी के परिसर मे शुरू हुई। पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी व भारत स्वाभिमान जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे के देखरेख में योग शुरू कराया गया। इस दौरान योग से होने वाले लाभ को बतलाया गया। गांव के लोग पतंजलि परिवार के लोगों को अपने बीच पाकर काफी खुशी महसूस किए तथा प्रतिदिन नियमित योग करने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर लक्ष्मी शंकर देव पांडेय, राम नगीना, अंकुर तिवारी प्रदीप तिवारी ,मंगला देव पांडे ,सुशील तिवारी सहित काफी लोग उपस्थित रहें |

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir