Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

योगाचार्य शुभम ने 1001 बार सूर्य नमस्कार करने का लिया संकल्प। 

योगाचार्य शुभम ने 1001 बार सूर्य नमस्कार करने का लिया संकल्प।

 

*जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक*

 

चन्दौली ब्यूरो/ पीडीडीयू नगर। जनपद के ग्राम सभा कठौड़ी निवासी योग गुरु शुभम,जिला युवा प्रभारी, पतंजलि योग पीठ चन्दौली ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह को 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 1001 सूर्य नमस्कार करने का संकल्प पत्र सौंपा।

जिलाधिकारी से भेंट के दौरान युवा योग गुरु शुभम ने बताया कि प्रतिदिन काशी योग सेवा संस्थान, अलीनगर में निःशुल्क योग कक्षा संचालित करते हैं और भारत योग रत्न से सम्मानित भी किये जा चुके है।

जिलाधिकारी ने काफ़ी प्रसन्न होकर पत्रक को स्वीकार किया। आगे कहा कि जिला मुख्यालय पर होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में आने का आमंत्रण दिया।उन्होंने कहा कि यह जनपद में ऐतिहासिक सूर्य नमस्कार होगा व योग के प्रति जागरूक करने की अच्छी पहल होगी। उन्होंने युवा योग साधक शुभम की हौसला अफजाई की।

 

इस दौरान देव भट्टाचार्य, चंद्रेश्वर जायसवाल योग शिक्षक कैलाश विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

चन्दौली से मनोज कुमार पाठक की रिपोर्ट।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir