Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

रात के अंधेरे में हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, चालक की मौत

रात के अंधेरे में हादसा: नीलगाय से टकराई बाइक, चालक की मौत

चंदौली/मिर्ज़ापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के औयिनवा गांव के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बाइक के सामने अचानक नीलगाय आके टकरा गई।

मृतक की पहचान इलिया थाना क्षेत्र के लेहरा खास गांव निवासी नीरज उर्फ लवकुश यादव पुत्र छोटू यादव उम्र लगभग 26 वर्ष के रूप में के हुई है। परिजनों के अनुसार नीरज अपनी मामी को अस्पताल देखने के लिए अपनी मां के साथ मिर्ज़ापुर के चुनार गए थे। मां को अस्पताल छोड़ने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। औयिनवा–सरैया गांव के बीच अचानक नीलगाय सामने आ जाने से वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख पाए और जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में नीरज के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देर रात राहगीरों और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डवक चौकी को दी। युवक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन चौकी पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया।

परिजनों ने बताया कि नीरज पेशे से ट्रक चालक थे। वह दो भाइयों में सबसे बड़े थे और उनके डेढ़ साल का एक बेटा है। पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जमालपुर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चन्दौली से ~ तारकेश्वर पाण्डेय की रिपोर्ट

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir