Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर, खुटहन, जौनपुर में छात्र /छात्राओं के प्रोत्साहन के लिए चेयरमैन श्री शशि यादव ने किया कार्यक्रम का आयोजन

 

 

 

 

 

दिनांक 12/02/2022 दिन शनिवार को राधा वल्लभ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन इमामपुर, खुटहन, जौनपुर में छात्र /छात्राओं के उत्साहवर्धन और उनके एकेडमिक विकास के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे संस्था के चेयरपर्सन श्री मती शशि यादव और वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा जी के द्वारा प्री बोर्ड परीक्षा में प्रत्येक वर्ष के प्रत्येक ब्रांच में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार प्रदान करके उनके प्रयासों की सराहना और उत्साहवर्धन किया गया। तथा सभी छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अनेकों स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रमों, लैब में प्रयोगात्मक विषय पर और अधिक समय देने के लिए प्रेरित किए।वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा जी ने अपने विचारो के माध्यम से छात्र /छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अध्ययन सामग्री, प्रयोगात्मक सामग्री और स्पेशल फैकल्टी के लेक्चर पर अधिक ध्यान और समय देने के लिए छात्रों के साथ साथ शिक्षको को भी प्रेरित किए। तथा छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अधिक से अधिक कंपनियों को कैंपस में बुलाने का वचन दिए। छात्रों में तकनीकी विकास के लिए प्रोजेक्ट को बनाने और स्किल प्रदर्शन के लिए छात्रों को संदेश दिए। छात्रों के प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए इंक्विवेशन सेंटर को भी लगाने के लिए पूर्ण आश्वासन दिया गया। जिससे छात्र अपने प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक स्टार्टअप देकर विश्वस्तर पर अपनी पहचान बना सके और प्रोजेक्ट के माध्यम से कॉलेज और जिले का नाम पूरे भारत देश में गौरवान्वित कर सके।

  • वाइस चेयरमैन अभिषेक कृष्णा जी इस वर्ष 2022 में कैंपस सलेक्शन के लिए मैकेनिकल छात्रों के लिए Him Teknoforge Ltd. , इलेक्ट्रिकल छात्रों के लिए Radiant Appliances & Electronics Pvt. Ltd. में चयनित कुल 58 छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दिए । इस अवसर पर संस्था के सभी विभाग के प्रधानाचार्य,और शिक्षक उपस्थित रहे।
  • ब्यूरो नीरज कुमार  खुटहन जौनपुर

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir