Thursday, August 20, 2026

रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत संगठन की मजबूती और जनसेवा का दिया संदेश

आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट

रामनगर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत संगठन की मजबूती और जनसेवा का दिया संदेश

रामनगर/वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रम के क्रम में सोनभद्र जाते समय नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रामनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माल्यार्पण किया और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत के दौरान भारत माता और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लगाए गए जयघोष से पूरा क्षेत्र उत्साहपूर्ण वातावरण में दिखाई दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं वाराणसी महानगर के जिला प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने किया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

शहीद स्मारक पहुंचकर वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

रामनगर पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सबसे पहले शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर अमर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके साथ नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल तथा नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया भी मौजूद रहे। तीनों नेताओं ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र निर्माण में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने नगर में प्रवेश किया और संगठन के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में सहभागिता के लिए सोनभद्र के लिए प्रस्थान किया।

 

कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह संगठन विस्तार पर दिया विशेष जोर

स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने पर बल दिया ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने सेवा समर्पण और संगठन की भावना को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir