Saturday, October 17, 2026

रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से महिला का गुम हुआ 1.50 लाख का पर्स बरामद, सुरक्षित लौटाया, महिला ने जताया आभार

रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से महिला का गुम हुआ 1.50 लाख का पर्स बरामद, सुरक्षित लौटाया, महिला ने जताया आभार

 

वाराणसी। रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रशासन/बरेका, वाराणसी की सतर्कता एवं मानवीय पहल का उदाहरण सामने आया है। 3 अक्टूबर 2026 को नियमित गश्त के दौरान उप निरीक्षक लवकुश प्रसाद एवं कांस्टेबल अजय कुमार विश्वकर्मा को सुबह लगभग 7:20 बजे नाथूपुर पोटा केबिन के सामने सड़क पर एक लेडीज हैंड पर्स लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पर्स को सुरक्षित कब्जे में लिया और उसमें रखे मोबाइल नंबर के माध्यम से संबंधित महिला से संपर्क किया। महिला ने अपना पर्स उक्त स्थान पर गिर जाना बताया और बरेका/कैंट क्षेत्र में पहुंचने पर पहचान व सामान का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान पर्स में 1,390 रुपये नकद, लगभग 12 ग्राम सोने की चेन, चांदी की पायल, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज मिले, जिसकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है। सुरक्षा स्टाफ नागेंद्र चौबे की मौजूदगी में नियमानुसार सुपुर्दगी नामा तैयार कर पर्स महिला को सौंपा गया। जिउतिया व्रत के दिन कीमती सामान वापस मिलने पर महिला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आरपीएफ की संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की सराहना की और आभार जताया।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir