Thursday, August 20, 2026

रोहनिया में नाबालिग किशोरी का अपहरण, युवक समेत परिवार के 4 लोगों पर केस दर्ज

रोहनिया में नाबालिग किशोरी का अपहरण, युवक समेत परिवार के 4 लोगों पर केस दर्ज

 

मां का आरोप: बाइक से ले गए, धमकी दी- बेटी अब नहीं मिलेगी

 

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र से चार दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के मामले में पुलिस ने उसकी मां की तहरीर पर गांव के ही युवक पंकज पटेल, उसके पिता अशोक कुमार, मां मीरा देवी और बहन तन्नू पटेल के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया कि 25 जून की रात करीब 11 बजे घर के बाहर मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर बाहर निकलीं तो देखा कि पंकज पटेल और उसकी बहन तन्नू उनकी बेटी से बात कर रहे थे। आरोप है कि तन्नू किशोरी की सहेली थी, जिसका फायदा उठाकर दोनों उसे बाइक पर बैठाकर मामा के घर मेहदीगंज, थाना मिर्जामुराद ले गए।मां का आरोप है कि पूछताछ करने पर पंकज की मां मीरा देवी ने जानकारी देने से इनकार कर गाली-गलौज कर घर से भगा दिया। अगले दिन तन्नू के गांव लौटने पर दोबारा पूछने पर आरोपियों ने धमकी दी कि बेटी अब नहीं मिलेगी और पुलिस में शिकायत करने पर मां-बेटी की हत्या करवा देंगे।प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की बरामदगी और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir