वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉक्टर शुभदा पांडे का सम्मान एवं कवि गोष्ठी संपन्न।

संस्थान बरेका के तत्वाधान में काशी काव्य संगम के सहयोग से वाराणसी आई वरिष्ठ साहित्यकार एवं शिक्षाविद डॉक्टर शुभदा पांडे जी का संस्थान बरेका में उनका हार्दिक अभिनंदन ,स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया । कार्यक्रम तथा काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डॉक्टर शुभदा पांडे ने किया । मुख्यअतिथि के रूप में शिक्षाविद शशि कला पांडे जी रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा सरस्वती मां के फोटो पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर डॉ शुभदा पांडे ने कहा कि साहित्य को जीना पड़ता है ना कि केवल कह देने से साहित्य चलता है । संस्थान एवं काशी काव्य संगम ने जो साहित्य के लिए अलख जगाई है वह अनुकरणीय है । कार्यक्रम में डॉक्टर शुभदा पांडे एवं शशि कला पांडे के उद्बोधन के पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें निम्न कवियों एवं कवित्रियों ने काव्य पाठ किया :-
सर्वश्री अखलाक भारती, आलोक सिंह बेताब ,टीकाराम शर्मा आचार्य, गिरीश पांडे काशीकेय, गणेश सिंह प्रहरी, मोहम्मद आमिर ,जयप्रकाश मिश्रा धनपुरी, कुमार महेंद्र, दिनेश चन्द्र पाठक, विजय चंद्र त्रिपाठी ,रामजतन पाल सज्जन, मनीबेन द्विवेदी, डॉक्टर शुभदा पांडे ,मधुलिका राय ,रितु दीक्षित ,करुणा सिंह, शशि कला पांडे, डॉक्टर नसीमा निशा ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत काशी काव्य संगम की सचिव डॉक्टर नसीमा निशा ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन संस्थान सचिव आलोक कुमार सिंह ने किया। पूरे कार्यक्रम की संयोजिका वरिष्ठ कवियत्री मनीबेन द्विवेदी जी रही।



