आशीष मोदनवाल पत्रकार
बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोइराजपुर गांव में सरकारी चकमार्ग काटने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान के परिवार पर हमला बोल दिया। फौजी की मां को बाल पकड़कर जमीन पर गिराया गया, मारपीट की गई और छेड़खानी की गई।
इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सरकारी रास्ता काटने के दौरान फौजी की मां और बहन के साथ खुलेआम मारपीट, गाली-गलौज और छेड़खानी कर रहे हैं।






