आशीष मोदनवाल की रिपोर्ट
वाराणसी:- कार्यालय पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन, कमिश्नरेट वाराणसी
प्रेस नोट
दिनांक 07.07.2026
*विषयः-थाना जंसा पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
दिनांक 06.07.2026 को थाना जंसा पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जंसा बाजार क्षेत्र से मु0अ0सं0 134/2026, धारा 115(2), 352, 351(3), 69, 318(4) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार पटेल पुत्र स्व0 अमरनाथ पटेल, निवासी ग्राम सजोई, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि वादिनी एक विवाहित महिला है तथा उसके एवं उसके पति के मध्य वैवाहिक विवाद से संबंधित वाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है। वादिनी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2006 में उपचार के दौरान उसकी पहचान अभियुक्त से हुई। अभियुक्त ने स्वयं को अविवाहित बताते हुए विवाह का झूठा आश्वासन दिया तथा इसी आधार पर लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में वादिनी को ज्ञात हुआ कि अभियुक्त पूर्व से विवाहित है। वादिनी का आरोप है कि अभियुक्त ने आपत्तिजनक वीडियो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल किया, शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके अतिरिक्त जमीन क्रय के नाम पर धनराशि लेकर भुगतान हेतु दिया गया ₹5,00,000 का चेक अपर्याप्त धनराशि के कारण अनादृत हो गया। दिनांक 21.06.2026 को अभियुक्त द्वारा अपने क्लिनिक पर वादिनी के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जंसा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. सुरेन्द्र कुमार पटेल पुत्र स्व0 अमरनाथ पटेल, निवासी ग्राम सजोई, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र लगभग 42 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 कृष्ण मुरारी चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. का0 ज्ञानेन्द्र सरोज, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल
पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन
कमिश्नरेट वाराणसी





