Thursday, August 20, 2026

वाराणसी: सन्दहा रिंग रोड पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

वाराणसी: सन्दहा रिंग रोड पर चलते ट्रक में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

वाराणसी: चौबेपुर थाना क्षेत्र के सन्दहा रिंग रोड पर गुरुवार को उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब धान से लदे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का अगला हिस्सा (केबिन) पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ड्राइवर की सूझबूझ: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक रिंग रोड से गुजर रहा था तभी इंजन से धुआं निकलने लगा। खतरा भांपते हुए ड्राइवर ने ट्रक को किनारे लगाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेजी से फैलने लगीं। अंततः ड्राइवर ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

पुलिस और दमकल की कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही चिरईगांव पुलिस चौकी इंचार्ज विकास मौर्य और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक धान लेकर चंदौली जा रहा था। राहत की बात यह रही कि पिछले हिस्से में लदा धान आग की चपेट में आने से बच गया।

ट्रैफिक रहा बाधित: बीच सड़क पर धू-धू कर जलते ट्रक के कारण रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया। बाद में पुलिस ने क्रेन बुलाकर जले हुए ट्रक को रास्ते से हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir