Friday, August 21, 2026
No menu items!

वाराणसी। 95वी बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा शुरू किए गए

प्रेस विज्ञप्ति
वाराणसी। 95वी बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा शुरू किए गए सैनिटाइजेशन अभियान के क्रम में मंगलवार को सारनाथ से पड़ाव के बीच कई जगह पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। इस दौरान खास बात यह रही कि जहां जहां जवान सैनिटाइजेशन कर रहे थे वहां लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में बताते हुए उन्हें जागरूक भी कर रहे थे।

95 बटा सीआरपीएफ के जवानों की यह टीम लगातार कार्य कर रही है। जवानों ने सुबह सारनाथ मे आसपास के कई मोहल्ले और कॉलोनियों में सैनिटाइजेशन किया। उसके बाद टीम अवधूत भगवान राम आश्रम भी पहुंची और वहां भी सैनिटेशन का कार्य किया। जवानों के द्वारा किए जा रहे इस सैनिटाइजेशन के कार्य की प्रशंसा वाराणसी के लोगो द्वारा लगातार की जा रही है। जवान खुद की परवाह न करते हुए लोगों को लगातार फैल रहे कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजेशन के कार्य में जुटे हुए हैं।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir