
-
*वार्ड प्रवास के 47 वे दिन , माँ बागेश्वरी देवी वार्ड में विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया प्रवास*
*चलाया स्वच्छता अभियान, किया वृक्षारोपण*
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिवस के अवसर पर शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी अपने निर्वाचन क्षेत्र में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कर रहे है। इसी क्रम में आज 47वे दिवस पर वार्ड माँ बागेश्वरी देवी में प्रवास किया। प्रवास के दौरान विधायक ने संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण कर, स्वच्छत, सीवर, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की स्थिति का जायजा लिया । वार्ड में कई जगह, टेढ़े हो चुके विद्युत खभों को ठीक करने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया । रास्ते में कई जगह टूटी पटिया एवं जाम गली पीट पर साथ चल रहे संबंधित अधिकारी को, तत्काल ठीक करने हेतु निर्देशित किया ।
इसके बाद विधायक में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया ।
कार्यक्रम में विधायक संग क्षेत्रिय विवेक जायसवाल, महानगर उपाध्यक्ष संदीप चौरसिया, राहुल सिंह, महानगर मंत्री सुनील यादव, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, अंकुर मेहरोत्रा, समेत नगर निगम, विद्युत विभाग के तमाम अधिकारी एवं स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे





