Thursday, August 20, 2026

वाहनों पर जाति लिखने पर 1086 का चालान

वाहनों पर जाति लिखने पर 1086 का चालान

 

वाराणसी। जौनपुर, चंदौली और गाजीपुर में शनिवार को नंबर प्लेट पर जातिसूचक शब्द, काली फिल्म और हूटर लगाकर चलने आदि पर 8986 वाहनों का चालान कर 1652 को सीज कर दिया गया।

 

इनसे 30,24,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। बस, ट्रक, टेंपों, कार, बाइक समेत कई तरह के वाहनों की सघन चेकिंग कर कड़ी कार्रवाई की गई। तीनों जिलों में सबसे ज्यादा 1086 कार्रवाई नंबर प्लेट पर जाप्तिसूचक और भड़काऊ शब्दों को लिखने को लेकर हुई। जौनपुर में 724, गाजीपुर में 229 और चंदौली में 133 वाहनों का चालान किया गया।

 

तीनों जिलों में 510 कारों से काली फिल्म

 

वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।

 

उतारी गई। इनमें से 377 के चालान और 24 सीज की गईं। हूटर बजाकर चल रहीं 84 कारों का चालान कर 64 सीज कर दी गईं। बिना वैध अभिलेख के 749 वाहनों को सीज और 992 पर

 

डग्गेमारी और अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मनमानी पर वाहनों का चालान किया गया। सीज करने की कार्रवाई की गई। रेंज के सभी जिलों में अभियान लगातार चलता रहेगा। वैभव कृष्ण, डीआईजी, वाराणसी रेंज

 

चालान किया गया। ओवरलोडिंग के चलते 523 वाहनों का चालान और 208 गाड़ियां सीज की गईं। डग्गामार वाहनों में 736 अवैध टेंपो के चालान कर 523 को सीज कर दिया गया। वहीं 212 अवैध बसों का चालान और 76 सीज कर दिया गया।

 

डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जिलों में अवैध बस अड्डों और टेंपों स्टैंड आदि जगहों पर सघन चेकिंग कर कार्रवाई की गई।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir