Friday, August 21, 2026
No menu items!
No menu items!

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ

विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ
घोरावल सोनभद्र- राम अनुज धर द्विवेदी

भारतीय इ कालेज घोरावल मे त्रिदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। जिसमे जनपद के 25 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में विज्ञान से सम्बन्धित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता माडल प्रतियोगिता निबन्ध और भारतीय वैज्ञानिकों से सम्बन्धित प्रतियोगिता होगी। यह कार्यक्रम संजीवनी संस्था प्रयागराज द्वारा आयोजित है। मुख्य अतिथि के रूप में उ प्र लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो के वी पाण्डेय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ऐसे भारतीय वैज्ञानिक है जिनके बारे में हम लोग नहीं जानते ,परन्तु उन्होंने बहुत कार्य किया है। सी वी रमन की चर्चा करते हुए पाण्डेय जी ने कहा की कबाडी की दुकान से सामान लाकर उन्होंने यंत्र बनाया था, जिस पर उन्हें नोबल पुरस्कार मिला ।आगंतुकों का स्वागत संस्था के सचिव उदित नारायण ने और संचालन प्रधानाचार्य गणेश देव पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में प्रबन्धक करूणा कर पाठक कोषाध्यक्ष अजय सिंह लवकुश चौबे रीना राय रवि पटेल मृत्यु ंजय सुमित पटेल रमेश दूबे शान्तेश्वर पाण्डेय रामानन्द पाण्डेय प्रमोद आदि रहे अध्यक्षता डा लालजी सिंह ने किया कठपुतली नृत्य के माध्यम से भी बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत की गयी।

escort bayan sakarya escort bayan eskişehir